Posts

Showing posts with the label human natur

अच्छे और सच्चे लोग

Image
इतने अच्छे लोग भी होते हैं दुनिया मे     ये दुनिया बहुत बड़ी है,यहाँ भांति भांति के लोग रहते है।जीवन के इस सफर मे मेरा कई लोगो से परिचय हुआ।     कुछ अपने होते हुए भी पराए बन गए और कुछ पराए होते हुए भी अपनेपन का अहसास जगा गए।         अभी 2019 मे मेरा एक ऑन्टी और उनकी बेटी से संपर्क हुआ।लगभग दो या तीन बार ही मैं इनके घर ब्यूटी पार्लर के कार्य से गई थी कि इनका स्वभाव मुझे इतना अच्छा लगा जितना आज तक मैंने किसी का नहीं देखा।इन दोनों माँ बेटियों की वाणी मे इतनी मधुरता और सहजता थी कि देखकर ऐसा लगता था मानो कोई देवियां अपनी मधुर मुस्कान रूपी फूलों की बारिश कर रही हो। मैं जब इनके घर ब्यूटी पार्लर की होम सर्विस के लिए गई तो चिरमी दीदी ने मेरे पार्लर के सामान का बैग अपने कंधे पर उठा लिया और सीढ़िया चढ़कर अपने रूम तक ले गए।मैं देखती ही रह गई कि मेरे इस कार्य के सफर मे आज तक कोई ऐसा न मिला जो मेरा वजन उठा ले पहली बार किसी की ऐसी उदारता देखी  तो मन द्रवित होकर बोल उठा कि क्या इतने अच्छे लोग भी होते है दुनिया मे।      मैं...