Posts

Showing posts with the label शिव आराधना

सावन मास का महत्व और जानिए भगवान शिव के बारे मे कुछ विशेष बातें

Image
सावन मास का महत्व और जानिए भगवान शिव के बारे मे कुछ विशेष बातें     हिन्दू धर्म मे  सावन मास का विशेष महत्व बताया है।सावन महीने मे विशेष रूप से शिवजी की आराधना की जाती है,इसलिए शिव भक्तों के लिए ये महीना बहुत ही खास माना गया है। कहा जाता है कि सावन मास मे ही समुन्द्र मंथन हुआ था।जब समुन्द्र मंथन मे सबसे पहले विष प्रकट हुआ तो देवताओं मे हाहाकर मच गया क्योंकि उस विष को झेलने वाला कोई नहीं था,तब सभी देवी देवता शिव जी के पास गए और उनसे प्रार्थना करी।शिव जी ने देवताओं की सहायता करी और उस विष को उन्होंने अपने कंठ मे धारण कर लिया,जिसके कारण शिव जी का गला नीला हो गया ।उसी दिन से शिवजी को नीलकंठ के नाम  से भी जाना जाता है।जब शिवजी का गला नीला हो गया और वो उस विष से जलने लगा तो सभी देवताओं ने शिवजी के ऊपर जल और दूध चढ़ाया जिससे उन पर विष की पीड़ा कम हो गई।तभी से आज तक शिवजी के ऊपर दूध और जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।इसीलिए सावन महीने मे शिवजी के ऊपर जल और दूध का अभिषेक करने से शिवजी प्रसन्न हो जाते है। शिव जी बहुत ही भोले और सरल देव है,जो शीघ्र प्रसन्न हो जाते है ...