गुरु पूर्णिमा 2020- गुरु का महत्व
गुरु पूर्णिमा 2020 हर वर्ष आषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है।इस बार गुरु पूर्णिमा 5 जुलाई को मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था।महर्षि वेदव्यास ने ही महाभारत की रचना की और वो ही चारों वेदों के ज्ञाता थे।उन्होंने वेदों की रचना की जिसके माध्यम से संसार को वेदों का ज्ञान मिला,इसलिए वो संसार के गुरु कहलाये।उनके जन्म दिन से ही आषाढ़ की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का नाम दिया गया।इसी दिन हर व्यक्ति अपने अपने गुरु को स्मरण करता है और उनसे आशीष प्राप्त करता है। हर व्यक्ति के जीवन मे गुरु का बहुत योगदान होता है।गुरु वो होता है जो हमे मार्ग दिखलाए।गुरु वो है जो हमारे जीवन के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करके प्रकाश दिखलाए।जरूरी नहीं कि गुरु केवल मुनि और तपस्वी ही हो।गुरु कोई भी हो सकता है।एक छोटा सा बच्चा भी हमारा गुरु हो सकता है यदि उसने हमें कोई सही दिशा बताई हो।संसार मे कोई व्यक्ति ऐसा नहीं कि उसके जीवन मे कोई गुरु न रहा हो।व्यक्ति के जन्म से ही उसे गुरु का आश्रय मिल जाता है।हमारी प्रथम गुरु ...