भक्ति और ज्ञान
ज्ञान और भक्ति ईश्वर को पाने के दो मार्ग है ,ज्ञान और भक्ति।इन दोनों में से भक्ति को सबसे सरल और सबसे ऊपर रखा है।ज्ञानियों को बहुत तपस्या करने के बाद कई हजारो वर्षो बाद भगवान मिले परंतु भक्तो को बहुत ही कम समय मे भगवान मिल जाते है।प्रह्लाद और ध्रुव ऐसे भक्त थे जिन्हें अपने बाल्यकाल मे ही भगवान मिल गए। इसलिए भक्ति का स्थान ज्ञान से भी ऊंचा है,पर भक्ति की विडंबना रही है कि ज्ञान ने हमेशा भक्ति का उपहास किया है।एक भक्त ज्ञानी को समझ सकता है लेकिन एक ज्ञानी भक्त को नहीं समझ पाता। महाभारत मे जब अक्रूर जी गोपियों को समझाने जाते है तो वो गोपियों की भक्ति और प्रेम का उपहास करते है।अपने ज्ञान से गोपियों के प्रेम को छलनी करने की कोशिश करते है।लेकिन गोपियों का प्रेम अक्रूर जी जैसे ज्ञानी पर भारी पड़ा।गोपियों ने अपने प्रेम की भाषा से अक्रूर जी के ज्ञान के हर तर्क को हरा दिया। ज्ञान को अंहकार हो सकता है,भक्ति को अहंकार नहीं होता है।ज्ञान अपने ज्ञानी होने का प्रमाण दे सकता है पर एक भक्त अपनी भक्ति का प्रमाण नहीं दे सकता क्योकि भक्त का प्रमाण स्वयं उसका भगवान होता है। एक बार क...