समय की कीमत
समय की कीमत दुनिया मे समय को सबसे मूल्यवान बताया गया है।आदमी अपना गवांया हुआ पैसा अपनी मेहनत से वापस प्राप्त कर सकता है,पर अपना गवांया हुआ समय कभी प्राप्त नहीं कर सकता।ये समय ही इंसान को कभी बुरा बना देता है,कभी अच्छा बना देता है।समय अनुकूल होता है तो दुनिया की हर चीज अनुकूल हो जाती है और जब समय प्रतिकूल होता है तो दुनिया की हर चीज विरोधी हो जाती है। ये समय ही है जो एक इंसान को एक पल मे राजा बना देता है और समय ही एक पल मे राजा को रंक बना देता है।बड़े बड़े देवता भी इस समय की मार से नहीं बच सके है।राजा हरिश्चन्द्र अपने राज्य मे बहुत सुखी थे लेकिन समय का ऐसा पहाड़ टूटा कि पल भर मे ही राज्य का हर सुख त्याग कर दर दर भटकना पड़ा।यहाँ तक कि अपनी पत्नी और पुत्र को भी बेचने की नोबत आ गई।एक बार समय जब वार करता है तो वो क्या क्या खेल खेला देता है,कोई नहीं समझ पाता है।बुरा समय एक साथ अनेक चुनोतियों को लेकर आता है और अच्छा समय एक साथ अनेक अवसर भी लेकर आता है यही इस समय का स्वभाव है। राम भगवान का राज तिलक होने ही वाला था कि एक रात मे समय ने करवट ली कि सबकुछ उल्टा हो गया ।जहाँ राजा बनकर सिंहासन पर बैठना थ...