Posts

Showing posts with the label समय की कीमत

समय की कीमत

समय की कीमत दुनिया मे समय को सबसे मूल्यवान बताया गया है।आदमी अपना गवांया हुआ पैसा अपनी मेहनत से वापस प्राप्त कर सकता है,पर अपना गवांया हुआ समय कभी प्राप्त नहीं कर सकता।ये समय ही इंसान को कभी बुरा बना देता है,कभी अच्छा बना देता है।समय अनुकूल होता है तो दुनिया की हर चीज अनुकूल हो जाती है और जब समय प्रतिकूल होता है तो दुनिया की हर चीज विरोधी हो जाती है। ये समय ही है जो एक इंसान को एक पल मे राजा बना देता है और समय ही एक पल मे राजा को रंक बना देता है।बड़े बड़े देवता भी इस समय की मार से नहीं बच सके है।राजा हरिश्चन्द्र अपने राज्य मे बहुत सुखी थे लेकिन समय का ऐसा पहाड़ टूटा कि पल भर मे ही राज्य का हर सुख त्याग कर दर दर भटकना पड़ा।यहाँ तक कि अपनी पत्नी और पुत्र को भी बेचने की नोबत आ गई।एक बार समय जब वार करता है तो वो क्या क्या खेल खेला देता है,कोई नहीं समझ पाता है।बुरा समय एक साथ अनेक चुनोतियों को लेकर आता है और अच्छा समय एक साथ अनेक अवसर भी लेकर आता है यही इस समय का स्वभाव है। राम भगवान का राज तिलक होने ही वाला था कि एक रात मे समय ने करवट ली कि सबकुछ उल्टा हो गया ।जहाँ राजा बनकर सिंहासन पर बैठना थ...

क्षणभंगुरता - एक कबूतर का वृत्तान्त

एक क्षण की क़ीमत दुनिया की सबसे कीमती और बलवान चीज अगर कुछ है तो वो समय है।समय समय पर इसी शक्तिशाली समय ने इंसान को कहाँ से कहाँ लाकर पटक दिया,उसे स्वयं ही पता नहीं चलता।एक क्षण मे समय की गति बदल जाती है। जिस राम भगवान को सुबह राजसिंहासन   मिलने वाला था,उसी को सुबह होते ही वनवास मिल गया।ये इसी समय की चाल है जो प्रतिपल बदलती रहती है। जिस रानी कैकई को राम से इतना प्रेम था, उस रानी के मन को अचानक ऐसे बदलने वाला वो समय ही तो था। कई बार हम बहुत सी चीजों को कल पर टालते है कि कल कर लेंगे,पर क्या पता उस समय का,जो कल फिर से हमें वो अवसर ही न दे। अभी 15 दिन पहले की ही बात है।मेरी बालकनी मे एक कबूतर ने बच्चा दिया था। भले ही वो बच्चा था,पर मुझे उससे बहुत डर लगता था।मैं डरते डरते धीरे धीरे उसके पास मे जाकर पानी और दाना रखती थी।लेकिन वो इतना नटखट था कि बार बार हल्के हल्के कदमो से मेरे कमरे मे आ जाता था। उसके पंख अभी आये नहीं थे,इसलिए उड़ तो नहीं पाता था,बस धीरे धीरे खिसकता था।मैंने उसके लिए एक कार्टून का बक्सा  बालकनी मे रख दिया था ताकि वो उसमे सुरक्षित रह सके,पर वो उसमे भी नहीं बैठत...