4 जनवरी 2020---नए फ्लैट का पहला प्रोग्राम

आज 4 जनवरी 2020 का पहला शनिवार  है।

मैंने अपने नए फ्लैट मे आज  शनिदेव की कथा रखी है।वैसे तो करीब करीब मेरे सभी भाई बहन और उनके बच्चे सभी यहीं थे।हम सब ने सुबह जल्दी उठकर सारे कार्य निपटाए।मैं करीबन 10 बजे कुछ राशन का सामान लेने मार्केट गई और जब मैं सामान लेकर घर लौटी तो देखा कि मेरा छोटा भाई पप्पू पहले से ही राशन का सामान लेकर मेरे घर खड़ा था ।जब हम दोनों के लाये हुए सामान को चेक किया मैं आश्चर्य से भर गई कि जो सामान मैं लाई थी,वैसा ही सामान मेरा भाई भी लाया था।कोई सामान मेरे सामान से अलग नहीं था।ये सब भी मुझे चमत्कार ही लग रहा था।
उसके बाद शाम को 4 बजे तक सब मेहमान भी आ गए और 5 बजे शनिदेव की कथा शुरू करी।हम सब जनों ने शांति से कथा सुनी और सबने खूब मजे किये।उसके बाद सबने साथ मे बैठकर खाना खाया और बारी बारी से सबने श्री कृष्ण जी के साथ फोटो खिंचवाए।
अभी घड़ी मे 11 बज रहे है।लेकिन आज कोई सोने वाला नहीं है।सब अभी बाते करेंगे और पूरी रात चाय कॉफी पियेंगे और मस्ती करेंगे।
नए घर की पहली शुरआत शनिदेव जी के आशीर्वाद के साथ शुरू करते हुए आज की बात यही समाप्त करती हूं।अब इस नए फ्लैट मे आगे और क्या क्या कड़वे मीठे अनुभव होते है,उसकी चर्चा मैं अपनी डायरी के द्वारा अपने ब्लॉग मे करती रहूंगी।इसलिए देखते रहिये मेरे ब्लॉग पोस्ट।    
जय श्री कृष्ण 

Comments

Popular posts from this blog

भक्त नरसी मेहता - अटूट विश्वास

एक सत्य कहानी-बापकर्मी या आपकर्मी

भक्ति की महिमा- सेनजी महाराज के जीवन का सच